सम्राट सरकार के 100 दिन पर संजय सरावगी बोले- ‘यह सरकार जनता के प्रति समर्पित, हो रहा अभूतपूर्व काम’

Patna, 8 जुलाई . बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य Government के 100 दिन पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह Government जनता के प्रति समर्पित है. Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हो रहा है.

Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य Government के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने कहा, “यह Government जनता के प्रति समर्पित है. Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हो रहा है और जनता की समस्याओं का निदान भी हो रहा है. पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं. एक महीने में ही उन आवेदनों का निष्पादन होना है. निष्पादन नहीं हुआ तो अधिकारी स्वतः सस्पेंड हो जाएंगे.”

उन्होंने कहा कि एक और नया कदम Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिया है. जिन समस्याओं के निष्पादन से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उनकी सुनवाई खुद Chief Minister करेंगे. दूसरे सप्ताह के Tuesday को उन्होंने समय रखा है. इसलिए यह Government पूरी तरह आम जनता के लिए समर्पित है.

संजय सरावगी ने यह भी कहा कि यह Government किसी भी स्थिति में अपराध और अपराधी को स्वीकार करने वाली नहीं है. अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जो भी करना होगा, Government वह सब कुछ कर रही है. उन्होंने कहा कि 11 स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा हुई है. इसकी प्रक्रिया तेजी से प्रारंभ हो चुकी है. कई एक्सप्रेसवे और हाईवे बिहार में बनने वाले हैं. Chief Minister की प्राथमिकताओं में उद्योग शामिल है. नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज से सुशासन स्थापित किया था. सम्राट चौधरी बिहार को समृद्ध बनाएंगे.

संजय सरावगी ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा, “परिणाम तय है. Thursday को भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. भारी बहुमत से पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलेगी.” उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर वोट काटने के लिए लड़ रहे हैं.

आईआरसीटीसी घोटाला मामले को लेकर संजय सरावगी ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, “ये लोग राजनीति में आपराधिक सिंडिकेट चला रहे हैं. इन लोगों ने नौकरी के नाम पर बिहार को लूटने का काम किया. लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं. वे जेल जाकर आए हैं. तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य जमानत पर हैं. जिस मामले में सुनवाई चल रही हैं, इसके पुख्ता सबूत हैं.”

सरावगी ने कहा कि नौकरी के नाम गरीबों की जमीनों को उन लोगों ने अपने नाम लिखवाया था. जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, नौकरी के बदले जमीन ली गई. अब ये लोग बिल्कुल बचने वाले नहीं है, क्योंकि पुख्ता सबूत हैं.

Prime Minister मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर संजय सरावगी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi आज इंडोनेशिया के दौरे पर हैं, जहां 1,000 साल से भी पुराना एक मंदिर है. इंडोनेशिया की Government उसे संरक्षित और उसकी देखभाल कर रही है. जब आप इंडोनेशिया जाएंगे, तो आपको भगवान श्री राम और पूरी रामायण को समर्पित कई मंदिर मिलेंगे. वहां न सिर्फ मंदिर हैं, बल्कि रामायण से जुड़ी कई जगहों की भी Government देखभाल कर रही है.”

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है. इसके बावजूद वहां Government मंदिरों की देखरेख करती है. इससे पूरे विपक्ष को सीख लेनी चाहिए. यहां मंदिर के नाम पर विपक्ष के लोग भड़क जाते हैं. आज तक राहुल गांधी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए. इंडोनेशिया में बहुत से मंदिर रामायण के इतिहास पर बने हैं. इसलिए विपक्ष को सीख लेनी चाहिए.

डीसीएच/