होर्मुज में रिकॉर्ड आवाजाही से तेल की कीमतें गिरी, वैश्विक स्थिति में हो रहा सुधार : ट्रंप

New Delhi, 23 जून . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने तेल आपूर्ति बढ़ने से कीमतों में ग‍िरावट का दावा क‍िया. ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज स्ट्रेट से रिकॉर्ड मात्रा में तेल की आवाजाही हुई है ज‍िससे कीमतों में गिरावट आई है और वैश्विक स्थिति पहले से अधिक सुरक्षित हुई है.

अमेर‍िकी President डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्‍ट में कहा, ”Monday को होर्मुज स्‍ट्रेट से 19 मिलियन बैरल तेल गुजरा, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है. तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्‍यादा सुरक्षित है.”

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग सामान्य स्तर पर लौट आई है. अमेरिकी President ने भरोसा जताया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हम एक सही और वाजिब डील पर बातचीत करने के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं.

उपPresident जेडी वेंस की भूमिका की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं. मैंने स्विट्जरलैंड से उनकी न्यूज कॉन्फ्रेंस देखी. वह बहुत स्मार्ट आदमी हैं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया.”

President ने दावा किया कि हाल के तनाव के बाद होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा शिपमेंट में जबरदस्त उछाल आया. Monday को हमने स्ट्रेट से जितना तेल लिया, उतना पहले कभी नहीं गया. स्ट्रेट पूरी तरह से खुला है.

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर उच्चतम स्तर की जांच के ल‍िए राजी हो गया है. इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी.

हालांकि, जरूरत पड़ने पर नाकाबंदी फिर से लागू की जा सके, इसके लिए सभी जहाज अपनी जगह पर तैनात रहेंगे, लेकिन इस समय ऐसा होने की संभावना बहुत कम लगती है.

उन्‍होंने बताया क‍ि अमेर‍िकी वित्त मंत्रालय जो सीज धनराशि और प्रतिबंधों में राहत जारी कर रहा है, वह एस्क्रो खाते में रखी जाएगी, जिसका नियंत्रण अमेरिका के पास होगा. इस पैसे का उपयोग केवल खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए किया जाएगा, और वह भी विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका से.

एवाई/एबीएम