‘जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी’, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर, 26 जून . उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं. लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लेकर संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को Chief Minister ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए. Government सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले.

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों तक सीएम स्वयं चलकर पहुंचे और सबकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को पास में खड़े अधिकारियों को हस्तगत कर समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस दौरान Chief Minister ने लोगों से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. हृदय रोग से पीड़ित एक महिला से उन्होंने कहा कि इलाज के लिए Chief Minister राहत कोष से पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सीएम योगी ने जमीन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित व कड़े कदम उठाए जाएं. जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं, Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ” जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. Chief Minister जी ने सभी जनसमस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.”

विकेटी/एसके