
New Delhi, 7 जुलाई . इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने Tuesday को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ के लिए India के दल को शानदार विदाई दी. साथ ही, टीम इंडिया द्वारा ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले गेम्स के 23वें एडिशन के दौरान पहनी जाने वाली औपचारिक और प्रतियोगिता पोशाक का अनावरण भी किया गया.
इस समारोह में एथलीट, कोच, सपोर्ट स्टाफ, गणमान्य व्यक्ति और पार्टनर शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा, India में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव के साथ एथलीट, कोच और कॉर्पोरेट पार्टनर शामिल हुए.
इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में, India एक वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बना रहा है जो हमारे एथलीट्स को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने के लिए सशक्त बनाता है. हमारे एथलीट नए India की खेल उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प और आकांक्षाओं के एंबेसडर हैं. जैसे ही टीम इंडिया ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रही है, मैं प्रत्येक एथलीट से आग्रह करता हूं कि वे निडर होकर मुकाबला करें, खेल भावना का सर्वोच्च स्तर बनाए रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें. India Government आप में से प्रत्येक के साथ मजबूती से खड़ी है और देश का गौरव बढ़ाने में आपकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
पीटी उषा ने कहा, “आज भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व भरे अध्याय की शुरुआत हो रही है. India की जर्सी पहनने वाले हर एथलीट ने वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और त्याग से यह मौका हासिल किया है. जब वे ग्लासगो के लिए रवाना हो रहे हैं, तो वे अपने साथ एक अरब भारतीयों की उम्मीदें और हमारे खेल कल्चर को परिभाषित करने वाले मूल्य लेकर जा रहे हैं. मैं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से टीम इंडिया के हर सदस्य को शुभकामनाएं देती हूं.”
India में ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरून ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं ग्लासगो जाने वाली टीम इंडिया को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दे सकी. ये गेम्स न केवल एथलेटिक उत्कृष्टता को दिखाएंगे, बल्कि कॉमनवेल्थ की एकता, विविधता और अटूट भावना को भी प्रदर्शित करेंगे. खेल यूके और India के लोगों के बीच संबंधों का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. मुझे पता है कि India पहले से ही 2030 में होने वाले शताब्दी गेम्स के लिए Ahmedabad में कॉमनवेल्थ खेल समुदाय का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है. हम यूके में India के स्टार एथलीट्स का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और उनके सफल होने की कामना करते हैं.”
विदाई समारोह के दौरान खिलाड़ियों की आधिकारिक किट का अनावरण किया गया. खिलाड़ियों ने औपचारिक और प्रतियोगिता पोशाक पहनकर रैंप वॉक किया. इस अवसर पर वर्तमान और पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं के साथ संवाद भी हुआ.
प्रसिद्ध डिजाइनर आकिब वानी द्वारा डिजाइन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की आधिकारिक किट ‘इनविजिबल ट्रैजेक्ट्रीज’ की अवधारणा से प्रेरित है. यह डिजाइन खिलाड़ियों की गति, सटीकता और लय को दर्शाता है. जर्सी की हर रेखा और वक्र खिलाड़ियों के प्रयास, उत्कृष्टता और टीम इंडिया की महानता की निरंतर खोज का प्रतीक है.
ग्लासगो गेम्स के लिए, India 124 प्रतिस्पर्धियों का एक मजबूत दल भेज रहा है, जिसमें पैरा-एथलीट भी शामिल हैं. यह टीम 10 खेलों में हिस्सा लेगी, जिनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, जिम्नास्टिक्स, साइक्लिंग, लॉन बॉल और स्विमिंग के साथ-साथ पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग और पैरा-ट्रैक साइक्लिंग शामिल हैं.
–
आरएसजी
Skip to content