मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादला, इधर से उधर किए गए अधिकारी

Bhopal 5 जून . Madhya Pradesh में Police महकमे में Friday को बड़ी सर्जरी की गई है. भारतीय Police सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इसी तरह राज्य Police सेवा के 66 अफसरों के तबादले हुए हैं.

राज्य Government के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें अधिकांश ग्वालियर चंबल इलाके के हैं. ग्वालियर की अतिरिक्त Police अधीक्षक अनु बेनीवाल को जबलपुर पदस्थ किया गया है.

इसी तरह लांजी बालाघाट के अनुविभागीय अधिकारी ओम प्रकाश को इंदौर जोन तीन, बैहर बालाघाट के अनुविभागीय करणदीप को अतिरिक्त Police अधीक्षक उज्जैन, अनुविभागीय अधिकारी करेरा शिवपुरी आयुष जाखड़ को अतिरिक्त Police अधीक्षक जबलपुर, और सिंगरौली के अनुविभागीय अधिकारी गौरव पांडे को अतिरिक्त Police अधीक्षक सतना पदस्थ किया गया है.

राजगढ़ की अनुविभागीय अधिकारी मिनी शुक्ला को Bhopal में अतिरिक्त Police आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुरैना के अनुविभागीय अधिकारी राज कृष्णा को अतिरिक्त Police अधीक्षक महू इंदौर पदस्थ किया गया है, जबकि धार के नगर Police अधीक्षक सुजावल जग्गा को अतिरिक्त Police अधीक्षक ग्वालियर बनाया गया है.

Police विभाग द्वारा राज्य Police सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. इन तबादलों से 66 अधिकारी प्रभावित हुए हैं. इन तबादलों को प्रशासनिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है और संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई वरिष्ठ Police अधिकारियों के भी तबादले किए जा सकते हैं.

एसएनपी/डीकेपी