एआईएपीजीईटी में गड़बड़ी पर एनटीए सख्त, एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज को नोटिस जारी

New Delhi, 22 अगस्त . राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने jaipur के एक सेंटर पर अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) के आयोजन में हुई गड़बड़ियों के लिए एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एनटीए ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर यह स्पष्ट किया कि नोटिस पर कोई फैसला होने तक एजेंसी के साथ एडुक्विटी का एम्पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, एनटीए ने Saturday को देश भर में निर्धारित कुल 200 परीक्षा केंद्रों पर एआईएपीजीईटी आयोजित की.

एआईएपीजीईटी की पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई, लेकिन jaipur के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर 192 उम्मीदवारों के लिए आयोजित परीक्षा में से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके.

इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने Saturday को अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को पहली शिफ्ट में 36,979 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 200 केंद्रों पर 35,837 उम्मीदवार शामिल हुए. 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई. हालांकि, jaipur के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज केंद्र पर, जहां 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 49 उम्मीदवार बिजली जाने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके.”

एनटीए ने आगे लिखा, “यह समस्या परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी, एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की वजह से हुई थी. जो उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर सके, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है. उनकी दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे Rajasthan कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, jaipur में आयोजित की जाएगी.”

एनटीए ने उम्मीदवारों को बताया कि Saturday को जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा अधूरी रह गई, ऐसे उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाने वाले संशोधित एडमिट कार्ड की जानकारी आगे दी जाएगी.

डीके/एबीएम