
Lucknow, 9 मई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य Saturday को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त Chief Minister के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को वास्तविक आजादी मिली है.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की नई Government और जनता को बधाई दी और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल पर तीखा प्रहार किया.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन पश्चिम बंगाल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. आज वास्तविक रूप से पश्चिम बंगाल को उन दमनकारी नीतियों और भय के माहौल से आजादी मिली है, जिसमें यहां की जनता वर्षों से कैद थी. यह केवल सत्ता का परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल के पुनरुत्थान का शंखनाद है.
उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में ‘डबल इंजन’ की Government पूरी गति से कार्य करेगी. Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व और विजन के साथ बंगाल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा. केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं अब बिना किसी भेदभाव और बाधा के बंगाल के हर गरीब के घर तक पहुंचेंगी.
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती Government पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा, “ममता दीदी के शासन का काला इतिहास अब समाप्त हो गया है. बंगाल में व्याप्त तुष्टीकरण, हिंसा और अराजकता के दौर का अंत हो चुका है. अब ‘कानून का राज’ स्थापित होगा और विकास ही एकमात्र एजेंडा होगा.”
मौर्य ने पश्चिम बंगाल के नए Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल अपनी खोई हुई सांस्कृतिक और आर्थिक गरिमा को पुनः प्राप्त करेगा.
वहीं, इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए और प्रायोजित हिंसा की राजनीति बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन Government की प्राथमिकता सुशासन और सुरक्षा है.
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज महिला सुरक्षा के मामले में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है. एनसीआरबी के हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए मौर्य ने कहा कि जो विपक्ष कभी उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता था, उसे अब प्रदेश की बदली तस्वीर स्वीकार करनी चाहिए.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content