‘अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,’ अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

Mumbai , 24 जुलाई . Actress अर्चना पूरन सिंह अक्सर social media और अपने व्लॉग्स के जरिए परिवार के साथ बिताए खास पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी होने वाली बहुओं योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. Actress ने बताया कि वह दोनों को बहू नहीं बल्कि अपनी बेटियों की तरह मानती हैं और उनके साथ उनका रिश्ता बेहद खास है.

से खास बातचीत में अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “अपने बेटों की पसंद को अपनाना मेरे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है. जब बच्चे किसी को अपना जीवनसाथी चुनते हैं, तो माता-पिता को भी खुले दिल से उसे परिवार का हिस्सा स्वीकार करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, ”एक कहावत है कि आपके साथ जो हुआ, आप भी वैसा ही करते हैं. लेकिन एक सोच यह भी है कि जो आपके साथ हुआ, वह आप कभी किसी और के साथ नहीं करेंगे. मैं दूसरी सोच में विश्वास करती हूं. अगर बहू के रूप में मेरे साथ कभी कुछ गलत हुआ, तो मैं नहीं चाहूंगी कि मेरी बहुओं के साथ भी वैसा ही हो.”

अर्चना ने आगे कहा, ”पहले मेरे दो बेटे थे, लेकिन अब मेरी दो बेटियां भी हैं. अगर आप इस नजरिए से सोचेंगे, तो किसी तरह का फर्क महसूस ही नहीं होगा.”

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे महान कहें. स्क्रीन पर या असल जिंदगी में… आप जो मुझे देखते हैं, मैं वैसी ही हूं. मैं अपनी होने वाली बहुओं के साथ भी वैसे ही पेश आती हूं. इसमें कोई महानता नहीं है. अगर आप एक अच्छे इंसान हैं, तो आपका व्यवहार भी ऐसा ही होगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके लिए मुझे अलग से सराहना मिलनी चाहिए.”

उन्होंने समाज में सास की बनी हुई छवि पर भी अपनी राय रखी. अर्चना ने कहा, ”टीवी सीरियल्स की वजह से अक्सर सास को नकारात्मक रूप में दिखाया जाता है, जबकि असल जिंदगी इससे काफी अलग है. मुझे लगता है कि लाखों सास अपनी बहुओं के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करती हैं. टीवी सीरियल्स में जो बुरी सास दिखाई जाती है, वही लोगों के दिमाग में एक छवि बना देती है. आज के समय में ऐसी सास बहुत कम हैं और मुझे उम्मीद है कि जब तक मैं आधिकारिक तौर पर सास बनूंगी, तब तक यह पुरानी सोच पूरी तरह खत्म हो जाएगी.”

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने साल 1992 में Actor परमीत सेठी से शादी की थी. शादी के बाद कपल के दो बेटे हुए, आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी. आर्यमन Actress योगिता बिहानी के साथ रिश्ते में हैं, जबकि आयुष्मान फिटनेस और योगा इन्फ्लुएंसर समीक्षा शेट्टी को डेट कर रहे हैं.

पीके/एएस