
मोतिहारी, 27 अप्रैल . बिहार के मोतिहारी में Police लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसको लेकर अब जिला Police फरार अपराधियों के घरों को ध्वस्त करने की भी योजना बना रही है.
दरअसल, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) Police ने महाकुर्की अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 102 फरार आरोपियों के घर तक पहुंचकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. इस कार्रवाई के बाद फरार अपराधियों में दहशत है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में चले इस अभियान के दौरान 28 फरार आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि 14 को गिरफ्तार किया गया है.
मोतिहारी Police ने अपनी इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि या तो अपराधी कानून के सामने आत्मसमर्पण करें, वरना उनके सिर से छत का साया छिनना तय है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले के अपराधियों और उनके सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है.
मोतिहारी के Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने को बताया कि फरार अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. वे अपने आप को कानून के हवाले कर दें. उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उनमें हत्या, रंगदारी, शराब तस्करी, जमीन पर अवैध कब्जा, हथियारों की तस्करी और पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं.
बताया गया कि कोर्ट के आदेश के बाद उन अपराधियों के घरों पर Police पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक, कई अपराधियों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी Police ने उखाड़ दी हैं. कोटवा, तुरकौलिया, रघुनाथपुर, संग्रामपुर, अरेराज, पताही, शिकारगंज, दरपा और चिरैया समेत करीब 40 थानों में अलग-अलग टीम बनाकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई.
बताया गया कि अगर इन अपराधियों द्वारा कानून के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो इनके ऊपर इनाम घोषित किया जाएगा और फिर कोर्ट के आदेश के बाद इनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. Police का मानना है कि लंबे समय से ये फरार अपराधी पर अंकुश आवश्यक है क्योंकि ये समाज के लिए खतरा हैं.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content