
Bhopal , 19 मई . Madhya Pradesh में गर्मी चरम पर है और बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से जारी रहे साथ में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकारी प्रयास जारी है. इंदौर में लापरवाही की शिकायतें आईं तो दो इंजीनियरों को नोटिस जारी किए गए हैं.
राज्य में बिजली आपूर्ति की क्या स्थिति है यह जानने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने Monday रात इंदौर शहर के बिजली सब स्टेशनों का दौरा किया. उन्होंने उपभोक्ताओं से सीधे बात की, बिजली आपूर्ति के संबंध में प्रथम दृष्टया स्थानीय इंजीनियरों की लापरवाही पाए जाने पर दो के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
ऊर्जा मंत्री सिंह ने इंदौर के ओल्ड पलासिया पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया. कुछ उपभोक्ताओं ने बार-बार बिजली जाने की शिकायत की. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
उन्होंने मुख्य अभियंता आरसी जैन को ओल्ड पलासिया, मनोरमागंज क्षेत्र के बिजली इंजीनियरों सत्यप्रकाश जायसवाल और कमलेश टाले को नोटिस देने के निर्देश दिए.
मंत्री तोमर ने निर्देश दिए हैं कि मेंटेनेंस गुणवत्ता से हो ताकि बिजली बार-बार न जाए, मेंटेनेंस की सूचना स्थानीय रहवासियों को दी जाए. बिजली आपूर्ति के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर दो इंजीनियरों को Tuesday दोपहर नोटिस जारी कर दिए गए. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी.
ऊर्जा मंत्री तोमर ने जब बिजली स्टेशन का निरीक्षण किया तब मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिहं चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content