
नोएडा, 29 अप्रैल . नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने Tuesday को अचानक हिंसक रूप ले लिया. Police ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की नन्दिनी पुत्री हरिप्रकाश की शादी करीब एक वर्ष पूर्व अर्जुन पुत्र मनोज के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन और विवाद की स्थिति बनी हुई थी.
यह विवाद समय-समय पर बढ़ता रहा और आखिरकार Tuesday को यह झगड़ा खुलकर सामने आ गया. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही.
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 Police मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. Police ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.
कार्रवाई करते हुए Police ने दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Police अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, जो आपसी बातचीत के दौरान अचानक हिंसक हो गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है. Police अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content