
नोएडा, 17 जुलाई . गौतमबुद्ध नगर Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से गांजा तस्करी में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
Police ने इनके कब्जे से कुल 6 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है. गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था.
Police के अनुसार, 17 जुलाई को थाना सेक्टर-20 Police ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-18 स्थित बिजली घर के पास बने पार्क से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान नेहा पत्नी कालूराम, प्रेमा पत्नी राम भजन, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी पत्नी अरबे सिंह, लक्ष्मी पत्नी तिलक तथा सुशीला उर्फ करिश्मा पत्नी विश्व दीप के रूप में हुई है.
पूछताछ में पता चला कि नेहा, प्रेमा और बिंदिया उर्फ सोनाक्षी Madhya Pradesh के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं तथा वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में रह रही थीं. Police ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 6.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया है.
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है. नेहा के खिलाफ Lucknow में चोरी और चोरी का सामान रखने का मुकदमा दर्ज है. बिंदिया उर्फ सोनाक्षी के खिलाफ दिल्ली में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. लक्ष्मी पर इटावा में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि सुशीला उर्फ करिश्मा के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
वर्तमान मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है. नोएडा Police का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर Police उनके नेटवर्क, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है. यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीएससी
Skip to content