
Patna, 6 जून . लालू प्रसाद यादव और पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती के बाद बिहार की राजनीति में घमासान मचा है. राजद नेता आक्रोशित हैं. इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया है कि लालू परिवार की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं हुई है.
संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “कोई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है. मामला सिर्फ एस्कॉर्ट गाड़ियों और कमांडो के स्टेटस सिंबल के तौर पर इस्तेमाल का है. सुरक्षा का स्तर क्या होगा, यह राज्य और जिला स्तर की सुरक्षा समितियां तय करती हैं. पूर्व Chief Minister होने के नाते लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को वह सारी सुरक्षा मिल रही है, जिसके वे हकदार हैं. ये लोग अभी भी 24 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहने वाले हैं. उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी मिली है.”
बता दें कि लालू प्रसाद यादव और पत्नी राबड़ी देवी ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा हटाए जाने का आरोप लगाते हुए Saturday को अपनी सुरक्षा में तैनात बाकी Policeकर्मियों को भी वापस लौटा दिया. इसी तरह तेजस्वी यादव ने वन पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया.
राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि Government ने जानबूझकर लालू परिवार की सुरक्षा में व्यापक कटौती की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को वाहन से ठोंका गया था. इसके बावजूद सुरक्षा कम करना Government की मंशा पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government विपक्ष को कमजोर करने और डराने का प्रयास कर रही है.
वहीं, संजय सरावगी ने खान सर कोचिंग विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “जो भी कानून तोड़ेगा, उसे नतीजे भुगतने होंगे, क्योंकि कानून का राज चलता है. Chief Minister ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि Police को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है. चाहे कोई व्यक्ति कितना भी ताकतवर हो या आम हो, कानून सबके लिए एक है और जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा.”
India की जीडीपी वृद्धि दर पर संजय सरावगी ने कहा, “India की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. नतीजतन, 2025-26 के लिए देश की सालाना जीडीपी ग्रोथ 7.7 प्रतिशत दर्ज की गई है. दुनिया के बाकी देशों की तुलना में India आर्थिक रूप से कहीं अधिक मजबूत हो रहा है. चीन की ग्रोथ रेट 4.9 प्रतिशत है, अमेरिका की 2.3 प्रतिशत है और जी7 देशों का औसत 1.6 प्रतिशत है, जबकि India की ग्रोथ रेट 7.7 प्रतिशत है. औद्योगिक विकास और घरेलू मांग जैसे संकेतक भी मजबूत बने हुए हैं.”
उन्होंने कहा कि पूरा विश्व मंदी के कगार पर है, India की अर्थव्यवस्था लगातार ऊपर जा रही है. इससे स्पष्ट होता है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में कैसे India मजबूती की ओर बढ़ रहा है. अभी पूरे विश्व पर India चौथे नंबर की आर्थिक महाशक्ति है. Prime Minister कह चुके हैं कि जल्द ही देश तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा.
–
डीसीएच/
Skip to content