राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में कोई दोषी नहीं बचेगा, राहुल गांधी का ध्यान विदेश में: आरपी सिंह

New Delhi, 25 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा मामले, राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, नीट परीक्षा विवाद समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य Governmentें पारदर्शिता तथा जवाबदेही के साथ काम कर रही हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की सिफारिश पर First Information Report दर्ज होने को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश Government की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है. Government ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस मामले में कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए, चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी. एसआईटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद First Information Report दर्ज कर ली गई है और जांच पूरी होने के बाद सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

India द्वारा ईरान संकट के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के बाद गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की सप्लाई को पहले के स्तर पर बहाल किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे. अब हालात सामान्य होने पर उन्हें हटाया जा रहा है. समय के साथ-साथ लोगों को और भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर आरपी सिंह ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अब तक 55 विदेश यात्राएं कर चुके हैं और इन यात्राओं पर लगभग 64 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह खर्च उनकी आय से कई गुना अधिक बताया जाता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता को बताना चाहिए कि उनका मन India में लगता है या विदेश में, क्योंकि उनका ध्यान अधिकतर विदेश यात्राओं पर केंद्रित दिखाई देता है.

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत द्वारा बागी सांसद संजय दीना पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर आरपी सिंह ने कहा कि राउत को पहले अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए. जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल संजय राउत अपने ही सहयोगियों के लिए करते हैं, उससे कोई भी व्यक्ति ऐसे दल में रहना नहीं चाहेगा. कार्रवाई की बात करने से पहले Political मर्यादा का पालन करना जरूरी है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राहुल गांधी पर नीट परीक्षा को लेकर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े मुद्दे का Political लाभ उठाना था. राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन छात्रों ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया. नीट की दोबारा आयोजित परीक्षा सफल रही और Government भविष्य में भी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

अमेजन के प्रेसिडेंट और सीईओ एंडी जेसी द्वारा Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात के बाद India में बड़े निवेश की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज India पूरी दुनिया के निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बन चुका है. वैश्विक निवेशकों का India पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है और यही कारण है कि दुनिया भर की बड़ी कंपनियां यहां निवेश करना चाहती हैं.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि Samajwadi Party के संस्थापक और पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा Political जीवन कांग्रेस और आपातकाल के विरोध की राजनीति करते हुए बिताया. आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के कारण ही मुलायम सिंह यादव की Political पहचान मजबूत हुई थी, लेकिन आज अखिलेश यादव उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राजनीति कर रहे हैं.

/