
Mumbai , 10 अगस्त . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Monday को कहा कि कोई भी ताकत India को ग्लोबल सुपरपावर बनने से नहीं रोक सकती.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. देश इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीकों में दुनिया के साथ मुकाबला कर रहा है, साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट उतारने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कर रहा है.
Chief Minister फडणवीस स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित ‘तिरंगा रैली’ में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने जोश भरा भाषण दिया और देशभक्ति का गीत भी गाया.
वहां मौजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दो सागर दिखाई दे रहे हैं, एक उनके सामने हिंद महासागर और दूसरा नागरिकों द्वारा बनाया गया तिरंगे का विशाल सागर. उन्होंने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेंगे, तब तक राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता रहेगा.
Chief Minister ने कहा कि India में अब दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है. उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें India की तेज तरक्की से डरती हैं और इसकी रफ्तार को रोकने के लिए इसके आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रही हैं.
उन्होंने इन बाहरी ताकतों को चेतावनी दी कि उनमें देश के युवाओं को रोकने या India के सुपरपावर बनने की राह में बाधा डालने की ताकत नहीं है.
जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर एकता पर जोर देते हुए फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि वे अगले दो दशकों तक मिलकर काम करें ताकि 2047 तक पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार किया जा सके.
9 अगस्त, 1942 की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां उस ऐतिहासिक आंदोलन का मकसद ब्रिटिश शासन के खिलाफ ‘India छोड़ो’ था, वहीं आज का आह्वान एक विकसित India के लिए ‘करो या मरो’ की क्रांति है, जो भारत-विरोधी ताकतों को देश छोड़ने का संकेत देता है.
आने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए फडणवीस ने नागरिकों से अपील की कि वे देश की तरक्की के लिए एकजुट संकल्प के साथ तिरंगे को आगे बढ़ाएं.
–
एमएस/
Skip to content