
New Delhi, 6 मई . खेल मंत्रालय ने Wednesday को दोहराया है कि Pakistan के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर India का प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि Pakistanी खिलाड़ी और टीमें India की तरफ से आयोजित बहुपक्षीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगी.
राष्ट्रीय खेल महासंघों, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा, “जहां तक एक-दूसरे के देश में होने वाले द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें Pakistan में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेंगी, न ही हम Pakistanी टीमों को India में खेलने की अनुमति देंगे. अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय आयोजनों के संबंध में चाहे वे India में हों या विदेश में, हम अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों की कार्यप्रणाली और अपने खिलाड़ियों के हितों से निर्देशित होते हैं. इस बात को मद्देनजर रखना भी प्रासंगिक है कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए India एक विश्वसनीय स्थल के रूप में उभर रहा है.”
उल्लेखनीय है कि India साल 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुका है. India आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2029 और मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2031 की मेजबानी भी करेगा.
इसके अलावा, India 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है. देश ने एशियन गेम्स 2038 की मेजबानी में रुचि व्यक्त की है, और इस प्रस्ताव पर पिछले महीने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में चर्चा भी हुई थी.
मंत्रालय ने कहा है कि खिलाड़ियों, तकनीकी कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय खेल अधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा, ताकि India अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन सके.
मंत्रालय ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए India को एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने हेतु, खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों और अंतरराष्ट्रीय खेल शासी निकायों के पदाधिकारियों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय खेल शासी निकायों के पदाधिकारियों के संबंध में, उनके आधिकारिक कार्यकाल की अवधि के लिए अधिकतम 5 वर्ष की सीमा के अधीन प्राथमिकता के आधार पर ‘मल्टी-एंट्री वीजा’ (बहु-प्रवेश वीजा) प्रदान किया जाएगा. इससे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार, देश में उनके आने-जाने और देश के भीतर उनकी आवाजाही में आसानी होगी. स्थापित प्रथा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय खेल शासी निकायों के प्रमुखों को India यात्रा के दौरान उचित प्रोटोकॉल और शिष्टाचार प्रदान किया जाएगा.”
–
आरएसजी
Skip to content