
अंबेडकरनगर, 8 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अंबेडकरनगर में महिला आरक्षण, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा.
ओमप्रकाश राजभर ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि महिलाएं देश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और उन्हें राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने Lok Sabha और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की बात कही थी.
राजभर ने विपक्ष से सवाल किया कि जब यह विधेयक सदन में लाया गया था, तब इसका विरोध किसने किया था? उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सदन भेजती है, न कि बाहर ड्रामा करने के लिए.
आजमगढ़ की हालिया घटना का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा कि एक राजभर युवक के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी एक आंख में चोट लगी. उन्होंने बताया कि मामले में First Information Report दर्ज कर ली गई है और चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.
पेपर लीक के मुद्दे पर राजभर ने Samajwadi Party को घेरते हुए कहा कि सपा नेता आज पेपर लीक की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी Government के समय की व्यवस्था भी याद करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान पेपर बिकते थे और नकल के सहारे परीक्षाएं पास की जाती थी.
राजभर ने दावा किया कि सपा शासन में गांव-गांव जाकर नौकरियां बेचने के आरोप भी लगते रहे हैं. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए. राजभर ने कहा कि भर्ती कैसे की जाती है, यह Chief Minister योगी आदित्यनाथ से सीखना चाहिए. योगी Government ने नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी और इसके लिए कहीं एक रुपए की भी रिश्वत नहीं देनी पड़ी.
–
एबीएम
Skip to content