नीट मामले में नितिन नवीन की विपक्ष को खुली चुनौती, सदन में करें चर्चा, सरकार हर सवाल का देगी जवाब

New Delhi, 23 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि Government नीट समेत युवाओं से जुड़े सभी विषयों पर सदन में चर्चा करने और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इस चर्चा से बच रहा है.

उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारी Government छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर मुद्दे पर हर स्तर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, क्योंकि उन्हें पता है कि जब वे सदन के पटल पर चर्चा के लिए आएंगे तो उनका दोहरा चरित्र जनता और युवाओं के सामने उजागर हो जाएगा.”

नितिन नवीन ने कहा, “हम खुली चुनौती देते हैं कि आइए, संसद के पटल पर छात्रों और युवाओं से जुड़े हर विषय, नीट के मुद्दे और अन्य सभी मामलों पर चर्चा करें. भाजपा के सांसद हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं और एनडीए Government हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है.”

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का 50-60 वर्षों का इतिहास युवाओं को गुमराह करने और उनके मुद्दों का Political इस्तेमाल करने का रहा है, जबकि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए Government ने युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने का काम किया है.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में शिक्षा संस्थान, कोचिंग संस्थान और अन्य सुविधाएं बढ़ी हैं, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. उन्होंने कहा, “आज का युवा स्टार्टअप और आत्मनिर्भर India के निर्माण के लिए जाना जाता है. कुछ लोग युवाओं को केवल नकारात्मक नजरिए से देखते हैं, लेकिन Prime Minister Narendra Modi का विजन युवाओं को उनके सुनहरे भविष्य के लिए तैयार करना है.”

उन्होंने कहा कि Government युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. देश का युवा Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के विजन के साथ खड़ा है.

पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के Prime Minister Narendra Modi के ऐलान पर नितिन नवीन ने कहा कि Government हर मामले की जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे ताकि जो लोग भी इन अपराधों में शामिल हैं और दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई हो. हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए. Prime Minister Narendra Modi जब कोई संकल्प लेते हैं तो देश और दुनिया जानती है कि उसे पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाता है.”

वहीं, भाजपा के अन्य सांसदों ने भी पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने के पीएम के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी. तरुण चुघ ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi और Government देश के युवाओं की भलाई के लिए पूरी तरह तैयार है. ये हमारे बच्चे हैं लेकिन कुछ लोग अपने Political फायदे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. पेपर लीक मामले में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सख्त कार्रवाई की जाएगी और खुद Prime Minister Narendra Modi ने भरोसा दिया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनेगा. एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

सांसद मयंकभाई नायक ने कहा, “Prime Minister ने आज अपने एक्स पोस्ट के जरिए देश की जनता और युवाओं तक यह बात पहुंचाई कि केंद्र Government यह सुनिश्चित करेगी कि इन अपराधों में पकड़े गए लोगों को विशेष अदालतों के ज़रिए सजा मिले. सजा ऐसी होगी कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने या छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे.”

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा, “Prime Minister ने विकसित India का संकल्प लिया है. मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि विपक्ष द्वारा पैदा की जा रही अफरातफरी और अव्यवस्था से सही तरीके से निपटा जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.”

BJP MP दामोदर अग्रवाल ने कहा, “केंद्र Government छात्रों के भविष्य को बहुत अहमियत देती है और बहुत संवेदनशीलता के साथ फैसले लेती है. आज Prime Minister ने फिर कहा कि नीट में गड़बड़ी करने वालों को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के ज़रिए सबसे कड़ी सजा दी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाए जाएंगे.”

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “सदन नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलता है. अगर आप संसद में किसी मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं, तो आपको स्पीकर को लिखित नोटिस देना होगा, लेकिन यहां स्थिति इसके उलट है. वे मांगें कर रहे हैं, हंगामा कर रहे हैं, लेकिन चर्चा नहीं करना चाहते. BJP MPों ने नियमों का पालन करते हुए स्पीकर को इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा के लिए लिखित अनुरोध सौंपा है. कल हमारे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सदन में साफ कहा था कि Government नीट समेत हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.”

पीआईएम/