
Lucknow, 5 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक शंखनाद करते हुए पार्टी के सांसदों और विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया. उन्होंने विपक्ष पर जातीय राजनीति और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा ‘नेशन फर्स्ट’ की है और कार्यकर्ताओं को किसी भी भ्रामक नैरेटिव में फंसे बिना Government की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना होगा.
उन्होंने दावा किया कि योगी Government ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज और अराजकता से निकालकर कानून व्यवस्था और सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनाया है.
Lucknow में Chief Minister योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार कभी अराजकता, भ्रष्टाचार और जातीय राजनीति की पहचान थे, लेकिन भाजपा Governmentों ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है.
उन्होंने कहा कि योगी Government ने माफिया और बाहुबलियों के समानांतर सत्ता तंत्र को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया है, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह एक बार फिर जातीय समीकरण और भ्रम की राजनीति के जरिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है.
भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों से कहा कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र और राज्य Government की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से संवाद बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि करोड़ों लाभार्थी भाजपा Governmentों से सीधे जुड़े हैं, लेकिन यदि यह समर्थन मतदान में पूरी तरह नहीं बदल रहा है तो संवाद की कमी को दूर करना होगा. अगले सात-आठ महीने संगठन और जनप्रतिनिधियों के लिए निर्णायक होंगे. यदि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरें तो वर्ष 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में Government बनाएगी.
बैठक में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2027 का चुनाव जीतने के लिए अभी से बूथ स्तर तक तैयारी तेज करनी होगी. अगले छह महीने जनसंपर्क अभियान और Government की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. विपक्ष विकास के मुद्दे पर मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और उत्तर प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं.
उन्होंने सांसदों और विधायकों से चयनित युवाओं और उनके परिवारों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही लोग Government की पारदर्शी कार्यशैली के सबसे बड़े प्रमाण हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक अभियान का शंखनाद है. उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से चुनावी संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा केंद्र और प्रदेश Government की उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक ले जाने का आह्वान किया.
–
विकेटी/एबीएम
Skip to content