
New Delhi, 26 मई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ‘नो बीजेपी’ यानी की ‘भाजपा को जानिए’ पहले के तहत 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ संवाद स्थापित करेंगे.
यह संवाद शाम करीब चार बजे स्थापित किया जाएगा. इस दौरान नितिन नवीन इन सभी मिशन प्रमुखों के साथ भाजपा की Political यात्रा और उसकी विचारधाराओं के बारे में बताएंगे. नितिन नवीन इस पहल के तहत मिशन प्रमुखों को यह बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर आज किन-किन चुनौतियों को मात देते हुए यह पार्टी यहां तक पहुंची है. Political विश्लेषकों की मानें तो भाजपा ने यह कदम वैश्विक मंच पर अपनी पार्टी की पहचान को मजबूत करने के मकसद से उठाया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन का इस तरह का यह पहला कार्यक्रम है, जब वह मिशन प्रमुखों से मुखातिब होकर संवाद स्थापित करेंगे. इस खास मौके पर उनके साथ पार्टी के विदेश विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले डॉ विजय चौथाईवाले भी हिस्सा लेंगे.
बता दें कि भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नो बीजेपी’ यानी की ‘भाजपा को जानिए’ नामक पहल की शुरुआत की थी. इस पहल का उद्देश्य यही था कि सभी लोगों को पार्टी के विचार, सिद्धांत और यात्रा के बारे में पता चल सके.
इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि भाजपा की Political यात्रा को सिर्फ किसी विशेष दल के विस्तार के रूप में देखना उचित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक राष्ट्रवाद की ऐतिहासिकता के रूप में देखना ज्यादा उचित रहेगा. हमने अब तक अपनी यात्रा में जहां एक तरफ अपनी विराट संस्कृति को समृद्ध करने का प्रयास किया, तो वहीं दूसरी तरफ यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि समाज में अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे. हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं.
–
एसएचके/एएस
Skip to content