राम मंदिर चढ़ावा: अखिलेश पर बरसे नितिन नवीन, बोले-मगरमच्छ के आंसू बहाने वालों को आस्था पर बोलने का अधिकार नहीं

Lucknow, 4 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों तक भगवान राम और राम मंदिर के प्रति दुर्भावना रखते रहे, वे अब मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपने Lucknow प्रवास के दौरान एक चाय की दुकान और हनुमान मंदिर दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. नवीन ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भगवान राम की आस्था से जुड़े मामलों से दूर रहना चाहिए.

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत की चर्चा अभी से जनता के बीच शुरू हो चुकी है और राज्य, Prime Minister Narendra Modi के ‘विकसित भारत’ संकल्प से पहले ही विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और पूरी टीम मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए कार्य कर रही है. मेरा मानना है कि उत्तर प्रदेश देश का नेतृत्व करने वाला राज्य बनकर उभर रहा है. इससे पहले Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में ‘डकैती’ हो रही है और धर्म के नाम पर चढ़ावे के बंटवारे का विवाद सामने आने से पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गए हैं, वे याद रखें कि जहां भूमिगत रास्ता खत्म होगा, वहां सत्य उनके पापों की सजा देने के लिए इंतजार कर रहा होगा.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब पूरा देश इस मामले को जान चुका है. उनके मुताबिक विभिन्न संगठन भी इस मुद्दे पर आपस में चर्चा कर रहे हैं और एक-दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम से करोड़ों लोगों की श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है.

विकेटी/एमएस