
विशाखापत्तनम, 18 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष सामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए नहीं, विचार के लिए बनी है. विचारों को ही हम अपनी ताकत मानते हैं. विचार, तपस्या और त्याग की इस यात्रा को राष्ट्र प्रथम की यात्रा से जोड़कर काम करते हैं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय का अंत्योदय और India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन मंत्रों को आत्मसात करते हुए पीएम मोदी ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में जुटे हैं.
नितिन नवीन ने कहा, “2024 Lok Sabha चुनाव में आंध्र प्रदेश के 25 Lok Sabha सीटों में 21 एनडीए गठबंधन को मिलीं और 175 में 164 सीटें विधानसभा में मिलीं. यह आंकड़ा हमें और अधिक संघर्ष के लिए संकल्पित करता है. ये जीत हमारे लिए चुनौती और जिम्मेदारी है, जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. हमारा गठबंधन भाजपा, तेलगु देशम पार्टी और जनसेना के साथ है. यह गठबंधन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में विकास की परियोजनाएं आगे बढ़ा रही हैं.”
कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “मैं आप सब से आह्वान करता हूं कि Government की योजनाओं, Government की उपलब्धियों और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता के साथ सीधे संवाद के रूप में ले जाएं. जनता से संवाद, संपर्क और संबंध बने रहेंगे तो हम लगातार India के विकास में और भाजपा के विकास में सफल होते रहेंगे.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “आज की Political परिस्थिति को भी ध्यान में रखना है. आज ऐसी मानसिकता वाला विपक्ष हमारे सामने बैठा है, जो देश में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है. जिस प्रकार का रवैया विपक्ष का संसद में रहा और जिस प्रकार का रवैया कांग्रेस के नेताओं ने 15 अगस्त को दिखाया. विपक्ष के साथियों और कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को अपमानित किया है. भाजपा के कार्यकर्ता अपनी मर्यादा और संस्कार से जाने जाते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग पीएम मोदी के लिए किया है, हमें अपनी मर्यादा में रहकर करारा जवाब देना है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के Prime Minister के लिए जिस शब्दों का प्रयोग किया है, उसका जनता के बीच में करारा जवाब देना है.”
नितिन नवीन ने कहा, “Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है. आज 8 लाख करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. आने वाले वर्षों में Prime Minister मोदी का विज़न India को न केवल वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विकसित करना है, बल्कि इसे एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर भी तैयार करना है.”
आंध्र प्रदेश एक विशिष्ट राज्य है जो विकास के मामले में देश का नेतृत्व कर रहा है. यह हमारा सामूहिक प्रयास है और हमें इसे आगे बढ़ाना होगा. लोगों के साथ लगातार बातचीत और जुड़ाव के ज़रिए ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि Government की योजनाएं हर नागरिक तक पहुंचें.
नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, “विशाखापत्तनम में राज्य अध्यक्ष पी.वी.एन. माधव के साथ राज्य के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक की. इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पूरे राज्य में बेहतर तालमेल व जन-संपर्क सुनिश्चित करना था.”
नितिन नवीन ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज विशाखापत्तनम में पार्टी का झंडा फहराया. पार्टी का झंडा संगठन के प्रति हर कार्यकर्ता की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह हमें ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अथक प्रयास करते हुए, समर्पण, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ पार्टी के आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Tuesday सुबह सिम्हाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजन किया.
इसके साथ ही एक्स पर लिखा, “उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्. नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्योर्मृत्युं नमाम्यहम्॥ आज विशाखापट्टनम स्थित प्रसिद्ध श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर, सिंहाचलम् में भगवान विष्णु के वराह-नरसिंह अवतार की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. सिंहाचलम् की पहाड़ी पर स्थित यह प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु के वराह-नरसिंह स्वरूप को समर्पित है और अपनी उत्कृष्ट शिल्पकला एवं समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. भगवान श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी जी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण हेतु प्रार्थना की.
–
ओपी/
Skip to content