
Patna, 28 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को अपने जन-संपर्क कार्यक्रम के तहत बांकीपुर के निवासियों और उनके परिवारों से बातचीत की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.
उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से एक सेवक के रूप में आप लोगों के लिए काम कर पाया. इन वर्षों में मैं कह सकता हूं कि मेरे पिताजी नवीन सिन्हा ने जिस क्षेत्र को खड़ा किया, जिस क्षेत्र के लोगों के साथ संबंध बनाकर उसकी सेवा की, मैंने उस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया. आज मैं कह सकता हूं कि बांकीपुर के घर-घर में मेरे परिवारजन रहते हैं. आप ही लोगों की वजह से मुझे विश्व की सबसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ. मैं मानता हूं कि आप लोगों की वजह से ही मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए उसकी समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में सफल हो पाया.
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही इस बात पर जोर देते हुए कहता हूं कि अगर मुझे किसी ने सिखाया है, तो वो मेरे क्षेत्र की जनता है. इस चुनाव में पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर सहमति बनाई. नीरज कुमार सिन्हा एक युवा प्रत्याशी के रूप में मौजूद हैं. सबसे पहले मैं आपको उस कार्यकर्ता के संघर्ष को याद दिलाना चाहता हूं. वो बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता आज बीजेपी का प्रत्याशी है. इसके इतर, वो दो बार मंडल अध्यक्ष भी रहा है. परिवार के आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के बावजूद भी उसने समाज की सेवा के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने का भी काम किया. मैं मानता हूं कि उस कार्यकर्ता को पार्टी ने मौका दिया, तो वो बांकीपुर के विकास और गति देने का काम करेगा. आप सभी लोगों के माध्यम से मैं विकास के कई आयाम गढ़ पाया हूं. मीठापुर का ब्रिज बनाने की योजना ठंडे बस्ते में थी. आज इस ब्रिज की वजह से Patna तक लोगों को कनेक्टिविटी मिल पाई.
नितिन नवीन ने कहा कि इससे पहले 25 और 26 नंबर वार्ड में लोग नाले के किनारे अपना जीवन बिता रहे थे. आज मैं कह सकता हूं कि बड़े नालों के किनारे सड़क बनाने का सपना पूरा हो रहा है, जिसने नवीन सिन्हा पथ के नाम से जाना जा रहा है. कल तक जो लोग नाले के किनारे अपना जीवन जीते थे, उनके पास अपनी सड़कें हैं. बीते दिनों हमने कई नालों की शुरुआत की. इससे शहर के आवागमन को एक वैकल्पिक आवागमन का माध्यम मिलने जा रहा है. अगर यह सबकुछ मुमकिन हो पाया, तो जनता के सहयोग की वजह से हो पाया. मेरा यह विश्वास है कि आज लगातार हम लोगों ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं.
उन्होंने कहा कि हमने कई इलाकों में पार्क का निर्माण कराया, लेकिन मीठापुर के संदर्भ में हमारे लिए एक चुनौती यह थी कि वहां पर जमीन की कमी थी. आज मीठापुर में भी अपना पार्क बन रहा है. पीएमसीएच Patna विश्वविद्यालय जाने में लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि जब आप लोगों ने मुझे मौका दिया, तो हमने सबसे पहले डबल डेकर ब्रिज बनाने का काम किया. आज हमारे पास सुगम यातायात के साधन मौजूद हैं. आज हम लोग Patna में 19 से अधिक सामूदायिक भवन बना चुके हैं. मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि कैसे एनडीए की Government ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के काम किए. यह सब कुछ संभव हो पाया, क्योंकि जनता ने एनडीए की Government को मौका दिया. मुझे पूरा विश्वास है कि 30 जुलाई को आगामी मतदान में बांकीपुर की जनता उम्मीद की किरण जगाकर रखेगी.
उन्होंने कहा कि आज हम Patna शहर को विकास की सूची में शीर्ष पर लाने में सफल रहे हैं. आज सेटेलाइन सिटी का निर्माण हो या कोई अन्य क्षेत्र, निश्चित तौर पर बिहार Government उस दिशा में लगातार काम कर रही है. आज Patna एयरपोर्ट हम सभी लोगों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है. मैं इसका जिक्र कर रहा हूं, क्योंकि बहुत बड़ा कीर्तिमान है. आज मरीन ड्राइव Patna की तस्वीर को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है. मैं यह कहना चाहता हूं कि आप लोग अपना विश्वास बनाकर रखिए, हम इसी तरह से बांकीपुर के विकास को बरकरार रखेंगे. बांकीपुर की जनता से मेरी यही अपील है कि वो खुद को अवसरवाद की राजनीति करने वाले लोगों से खुद को बचाकर रखें. जिन्होंने जंगलराज के माध्यम से Patna के लोगों को अस्थिर किया था, उनसे खुद को बचाना है. हम बांकीपुर की जनता को आश्वस्त करते हैं कि एनडीए की Government एक सुशासन की Government होगी. जिसमें माताएं बहनें एक स्वावलंबी बनकर सामने आएंगी. बांकीपुर की बहनें भी आगे चलकर अपनी नई पहचान बनाएंगी . मैं अपनी माता बहनों के साथ अपने युवा साथियों से भी कहता हूं कि नीरज कुमार सिन्हा आपके साथ खड़े हैं. युवाओं के पास मौका है कि वो एक युवा को साथी को चुनकर के सदन में भेजे, जो उनके मुद्दों को उठ़ाने का काम करें. एक सांसद के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता है.
–
एसएचके/
Skip to content