नितिन नबीन का राहुल, अखिलेश और केजरीवाल पर सीधा हमला, बोले-हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल न करें

Lucknow, 5 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा Political हमला बोलते हुए कहा कि हिंदू धर्म और सनातन पर प्रहार करने वालों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.

उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल न करे, क्योंकि देश की जनता अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. नितिन नबीन ने कहा, “मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिए कि लोग आपके बहकावे में आ जाएंगे. जब आपके सहयोगी और समर्थक हिंदू देवी-देवताओं तथा सनातन पर टिप्पणी करते हैं, तब आप मौन साध लेते हैं. उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रहेगी.”

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल विकास की राजनीति नहीं की, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम भी किया है. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनर्विकास और देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि इस विरासत को बचाने और संजोने के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिए हैं और भाजपा उसी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद और माफियाराज की पहचान बन गया था, लेकिन Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन Government ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं.

उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन की ताकत के बूते लड़ा जाएगा. शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूत संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ Government बनाएगी.

विकेटी/पीएम