निशांत कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले-बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे

Patna, 9 मई . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार सक्रिय नजर आ रहे हैं. Saturday को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चर्चा की. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कार्यालय पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा. स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी. चाहे वह गरीब हों या अमीर, किसी भी जाति के लोग हों. सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, यही हमारी कोशिश होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्र हों या शहरी क्षेत्र, हर जगह हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश करेंगे.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने Friday को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद वे सक्रिय नजर आ रहे हैं. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में हरसंभव इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए.

निशांत कुमार ने Friday को भी पदभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इसमें उन्होंने विभाग के अधिकारियों को 11 विषयों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और मरीजों के सभी मेडिकल रिकॉर्ड और चिकित्सा इतिहास को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के निर्देश दिए थे.

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, यूनानी आदि) से इलाज कराने वाले मरीजों का भी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, आर्सेनिक, आयरन और अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ समन्वय कर पानी की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा गया था.

एमएनपी/