
चतरा, 21 अगस्त . Jharkhand के चतरा शहर में Police ने देह व्यापार के कथित अवैध धंधे के खिलाफ Friday को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटल-रेस्टोरेंट में छापेमारी की. Police ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक के मौके से फरार होने की सूचना है. Police ने दोनों प्रतिष्ठानों से शराब की बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.
Police के अनुसार, शहर के कॉलेज रोड और न्यू परिसदन भवन के आसपास स्थित ‘चांदनी होटल’ और ‘कावेरी रेस्टोरेंट’ में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद Police अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई.
टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज शामिल थीं. संयुक्त टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की. Police की अचानक छापेमारी से वहां अफरा-तफरी मच गई. कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया.
Police ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया. सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. Police ने मौके से बरामद शराब की बोतलों और अन्य आपत्तिजनक सामान को जब्त कर लिया है.
Police अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ के जरिए कथित गतिविधि से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि इन प्रतिष्ठानों में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि उनके प्रतिष्ठान में इस तरह की गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. Police के अनुसार, बरामद सामान और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/
Skip to content