भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नाइजीरियाई राष्ट्रपति और अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी को दी बधाई

New Delhi, 10 जून . India के Prime Minister Narendra Modi को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया के कई शीर्ष नेताओं से बधाइयां मिल रही हैं. India में अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गौर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को बधाई दी तो वहीं नाइजीरिया के President ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट किया, “India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर पीएम Narendra Modi को बधाई. यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है! उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

इसी तरह, नाइजीरिया के President बोला अहमद टिनुबू ने भी एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को इस ऐतिहासिक मील के पत्थर पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता के उनके नेतृत्व में लगातार तीन जनादेशों के माध्यम से जताए गए भरोसे को दर्शाती है.

टिनुबू ने अपने संदेश में लिखा कि मैं Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए Prime Minister बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं. यह शानदार उपलब्धि उस अटूट भरोसे और विश्वास को दर्शाती है जो India की जनता ने लगातार तीन कार्यकालों में उनके नेतृत्व पर जताया है. जन-सेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और वैश्विक मंच पर उनका प्रभावशाली नेतृत्व दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है.

उन्होंने आगे लिखा कि नाइजीरिया के एक अच्छे दोस्त होने के अलावा, Prime Minister मोदी मेरे व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी भी हैं, जिन पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं. इतने वर्षों में, मैंने उनकी समझदारी, साहस और अपने देश की प्रगति और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना की है.

नाइजीरिया के President ने आगे लिखा कि नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ के एक प्रतिष्ठित प्राप्तकर्ता के रूप में, उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग के संबंधों को मजबूत करने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है. नाइजीरिया की Government और जनता की ओर से, मैं Prime Minister मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, समझदारी और सफलता की कामना करता हूं, ताकि वे India को और भी ऊंचाइयों तक ले जा सकें.

एएमटी/एएस