एनआईए ने सीमा पार से हथियारों और आईईडी की तस्करी के मामले में 4 राज्यों के 12 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया

New Delhi, 29 मई . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने Friday को भारत-Pakistan सीमा पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी के एक मामले में चार राज्यों में एक साथ सर्च अभियान चलाया.

एनआईए की ओर से कुल 12 जगहों पर गहन तलाशी ली गई. उत्तर प्रदेश में एनआईए ने 4 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. Rajasthan (2), बिहार (2), और Maharashtra में 3 जगहों पर अभियान चलाया गया.

एनआईए की टीमों द्वारा चलाए गए इस समन्वित अभियान के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए, जिनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि इस मामले में रची गई पूरी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके.

इस मामले की शुरुआत इसी साल फरवरी में हुई थी, जब अमृतसर (पंजाब) में स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. उस व्यक्ति के पास से एक रिमोट कंट्रोल सेट के साथ धातु के डिब्बे में पैक किया हुआ एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) एक मोबाइल हैंडसेट, एक विदेशी निर्मित .30 बोर की पिस्तौल (मैगजीन के साथ) और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. इसके बाद स्थानीय स्तर पर बीएनएस, यूए (पी) एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था.

जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने पाया कि इस सीमा पार तस्करी का मकसद पंजाब, दिल्ली और India के अन्य हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर आईईडी धमाका करना था. इसका उद्देश्य जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाना और देश की शांति व स्थिरता को भंग करना था.

एक मामले की जांच में आगे यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में कई लोगों के संपर्क में था. उसका मकसद आतंक फैलाना, आगजनी करना और अन्य हिंसक गतिविधियों को अंजाम देना था. इस साजिश में शामिल अन्य भारतीय और विदेशी तत्वों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में पंजाब Police को बड़ी कामयाबी मिली थी. कमिश्नरेट Police ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान Police ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की थी, जिसमें 2 ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), .30 बोर की चार पिस्तौल (चीन निर्मित) और .30 बोर की एक अन्य पिस्तौल शामिल थी.

डीकेएम/डीकेपी