एनआईए ने प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एक और फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

New Delhi, 6 अगस्त . कर्नाटक के बाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के साथ इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 25 हो गई है.

एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उम्मर फारूक एमआर के रूप में हुई है. उसे केरल के कोच्चि से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पकड़ा गया. उम्मर फारूक लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी थे. एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 4 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की थी.

एजेंसी पहले ही इस मामले में उम्मर फारूक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जांच में पता चला कि उसने सुल्लिया शहर में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दफ्तर में हत्या की साजिश वाली बैठक में हिस्सा लिया था.

एनआईए की जांच के मुताबिक उम्मर फारूक ने एक अन्य आरोपी को बेलारे गांव में संभावित निशाना पहचानने और रेकी करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल दी थी. आरोप है कि हत्या से पहले उसने साजिश में मदद की. इसके अलावा उस पर मामले के एक सुरक्षित गवाह को खत्म करने की कोशिश में शामिल होने का भी आरोप है.

यह गिरफ्तारी जुलाई में हुई दो अन्य गिरफ्तारियों के बाद हुई है. तब एनआईए ने अब्दुल नासिर पी. उर्फ नासिर कोच्चि से और नौशाद को तमिलनाडु के होसुर से पकड़ा था. यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश Police से मिली जानकारी के आधार पर की गई थी.

दक्षिण कन्नड़ जिले के स्थानीय भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या 26 जुलाई को हुई थी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में गुस्सा था. बाद में केंद्र Government ने जांच एनआईए को सौंप दी. एनआईए की जांच में सामने आया कि यह हत्या प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी.

एनआईए ने बताया कि इस केस में अब भी दो आरोपी फरार हैं. एजेंसी ने कहा कि बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने और जांच को अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं.

पीएम