
New Delhi, 23 जुलाई . जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच social media पर एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी. इसके बाद दिल्ली Police ने फैक्ट चेक जारी कर इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है.
दिल्ली Police ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि social media पर प्रसारित हो रही यह खबर कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है, पूरी तरह गलत है. Police ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिला जीवित हैं और उनका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है.
Police के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं. दिल्ली Police ने लोगों से अपील की है कि social media पर किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करें. Police ने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार का मतलब है कि बिना जांचे-परखे किसी भी जानकारी को आगे न बढ़ाया जाए.
आरएमएल अस्पताल के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला की हालत में सुधार हो रहा है. उसे 24 घंटे पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह खुद सांस ले रही है. वह होश में है और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही है. उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.
दिल्ली Police के मुताबिक, जंतर-मंतर के पास सीजेपी की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक Policeकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. Police का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और हिंसा में 20 से अधिक Police वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए.
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. Police ने मामले में अलग-अलग थानों में कई First Information Report दर्ज की हैं, और हिंसा से जुड़े मामलों की जांच जारी है. घायल Policeकर्मियों और प्रदर्शनकारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
इस बीच, सीजेपी का प्रदर्शन अब भी जारी है. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं.
–
Skip to content