
Mumbai , 29 मई . Mumbai के घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के बाथरूम में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में फर्श पर पड़ा मिला. मासूम की रोने की आवाज सुनकर उसकी जान बचाई जा सकी.
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और Police विभाग में हड़कंप मच गया. फिलहाल तिलक नगर Police ने मामला दर्ज कर नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला की तलाश शुरू कर दी है.
Mumbai Police के अनुसार, 25 मई की रात तिलक नगर Police स्टेशन में तैनात Police हवलदार जितेंद्र विष्णु पाटिल की ड्यूटी राजावाड़ी अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग में लगी हुई थी. रात करीब 9 बजे विष्णु श्रीराम पटेल नाम का एक युवक घबराई हुई हालत में उनके पास पहुंचा और बताया कि वार्ड नंबर-40 के सामने स्थित बाथरूम में एक नवजात बच्चा रो रहा है.
सूचना मिलते ही Policeकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. बाथरूम का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. वहां एक नवजात बालक ठंडे फर्श पर बेसहारा पड़ा लगातार रो रहा था. इसके बाद तुरंत अस्पताल की नर्सों को बुलाया गया. नर्सिंग स्टाफ और युवक विष्णु पटेल की मदद से बच्चे को उठाकर साफ किया गया और तत्काल एनआईसीयू में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से नवजात की जान बच गई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में किसी महिला के प्रसव का उल्लेख नहीं मिला है. इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला ने अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म देने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया और चुपचाप फरार हो गई.
Mumbai Police ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police अस्पताल परिसर में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्चे को जन्म देने वाली महिला की पहचान की जा सके.
फिलहाल नवजात सुरक्षित है और Police फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है.
–
एएमटी/एएस
Skip to content