
ऑकलैंड/New Delhi, 10 जुलाई . फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) होने के साथ ही न्यूजीलैंड, अब India का पार्टनर बन गया है और हमारी कृषि में विशेषज्ञता देश के विकास विशेषकर ग्रामीण आय को बढ़ाने में अहम साबित हो सकती है. यह बयान न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने Friday को दिया.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए मैक्ले ने कहा, “भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दोनों देशों को आर्थिक साझेदारी को गहरा करने के लिए एक मजबूत मंच देता है. इस समझौते के बाद India के साझेदार के रूप में न्यूजीलैंड, देश की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद करेगा.”
उन्होंने कहा कि खेती, इनोवेशन और एग्री-टेक्नोलॉजी में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता India के विकास में, खासकर खेती की उत्पादकता और ग्रामीण आय बढ़ाने में, अहम योगदान दे सकती है.
उन्होंने आगे कहा, “खेती इसका एक उदाहरण है. हमारे पास जो विशेषज्ञता, इनोवेशन और एग्री-टेक्नोलॉजी है, वह India को मिल सकती है. हम Prime Minister Narendra Modi की मदद कर सकते हैं और 2030 तक भारतीय किसानों की आय 50 प्रतिशत बढ़ाने के उनके संकल्प में शामिल हो सकते हैं. न्यूजीलैंड के पास अब इसमें भूमिका निभाने और इसे सफल बनाने की क्षमता है.”
इसके अतिरिक्त, मैक्ले ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India के विकास की प्रशंसा की और मैं पहले भी कई बार India आया हूं और आज के India में जो बदलाव आया है, वह शानदार है.
मैक्ले ने को बताया, “यहां की युवा आबादी शिक्षित हो रही है. India उन्हें काम करने और अनुभव हासिल करने के लिए दुनिया भर में भेजना चाहता है और फिर उन्हें वापस लाकर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद लेना चाहता है. यह वाकई में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला और बेहद प्रभावशाली रहा है.”
Prime Minister Narendra Modi की यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए मैक्ले ने कहा कि यह चार दशकों में किसी भारतीय Prime Minister की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है और यह ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के कुछ ही महीनों बाद हो रही है.
उन्होंने कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण है. 40 वर्षों में किसी भारतीय Prime Minister की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है. जाहिर है, यह हमारे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही महीनों बाद हो रही है. हमारे सबसे बड़े शहर में एक बड़ा जश्न मनाया जाएगा और न्यूजीलैंड के सभी लोग, खासकर भारतीय-न्यूजीलैंड समुदाय, Prime Minister मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.”
–
एबीएस
Skip to content