अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं या मौजूदा आधार में नाम, पता, फोटो या अन्य जानकारी अपडेट करवाना चाहते हैं, तो अब आपको UIDAI (यूआईडीएआई) के नए नियमों का पालन करना होगा। साल 2025-26 के लिए आधार अपडेट प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संशोधित सूची जारी कर दी गई है।

UIDAI ने क्या कहा?
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी व्यक्ति के नाम से गलती से एक से अधिक आधार नंबर जारी हो गए हैं, तो केवल पहला आधार नंबर ही वैध माना जाएगा। बाकी सभी आधार स्वतः रद्द कर दिए जाएंगे।
आधार अपडेट के लिए जरूरी 4 दस्तावेज
आधार में बदलाव के लिए चार श्रेणियों के दस्तावेज जरूरी माने गए हैं:
-
पहचान प्रमाण (Identity Proof):
-
पासपोर्ट
-
पैन कार्ड (ई-पैन भी मान्य)
-
मतदाता पहचान पत्र
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
सरकारी/सरकारी उपक्रम द्वारा जारी फोटो ID
-
नरेगा जॉब कार्ड
-
पेंशनभोगी पहचान पत्र
-
CGHS/ECHS कार्ड
-
ट्रांसजेंडर ID कार्ड
-
-
पते का प्रमाण (Address Proof):
-
बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन बिल (3 महीने से कम पुराना)
-
बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
-
राशन कार्ड
-
पासपोर्ट
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
रजिस्टर्ड किराया अनुबंध
-
पेंशन दस्तावेज
-
सरकारी आवास प्रमाण पत्र
-
-
जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof):
-
स्कूल मार्कशीट
-
पासपोर्ट
-
जन्मतिथि युक्त पेंशन दस्तावेज
-
राज्य या केंद्र सरकार का जन्म प्रमाणपत्र
-
-
रिश्ते का प्रमाण (Relationship Proof):
-
केवल तभी जरूरी जब परिवार आधारित अपडेट करना हो।
-
नए नियम किन पर होंगे लागू?
-
भारतीय नागरिक
-
विदेशों में रह रहे भारतीय (NRI)
-
5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे
-
लंबे वीजा पर भारत में रह रहे विदेशी नागरिक
विशेष: विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों को पासपोर्ट, वीजा, नागरिकता प्रमाणपत्र या FRRO द्वारा जारी रेजिडेंस परमिट दिखाना अनिवार्य होगा।
फ्री में करें ऑनलाइन आधार अपडेट (14 जून 2026 तक)
UIDAI ने 14 जून 2026 तक आधार अपडेट की ऑनलाइन सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई है।
ऑनलाइन अपडेट के स्टेप्स:
-
myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें
-
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें
-
OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें
-
सफल अपडेट के बाद e-Aadhaar डाउनलोड करें
Skip to content