
New Delhi, 19 अगस्त . दिल्ली Government ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और जन सेवाओं की डिलीवरी में तेजी लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सेवा विभाग ने डीएसएस कैडर के 111 अधिकारियों के प्रमोशन और नई पोस्टिंग के आदेश जारी दिए हैं.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा, “प्रशासनिक व्यवस्था को कुशल और जवाबदेह बनाना हमारी Government की प्राथमिकता है. अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियों से स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व जैसे प्रमुख विभागों में लोगों को मिलने वाली सेवाओं में तेजी आएगी.”
जारी आदेश के अनुसार बड़ी संख्या में अधिकारियों को शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डीएसएस के पद पर तैनात किया गया है. इससे दिल्ली की स्कूली शिक्षा प्रणाली के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी.
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अहम बदलाव किए गए हैं. लोक नायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल जैसे दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में अधिकारियों को डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर प्रमोट किया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में भी डिप्टी डायरेक्टर स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं.
Chief Minister ने बताया कि प्रमोट किए गए अधिकारियों को राजस्व विभाग और व्यापार कर विभाग डीटीएंडटी के विभिन्न उप-मंडलों में एसडीएम मुख्यालय और असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में भी नियुक्त किया गया है. इससे राजस्व संग्रह और GST से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी.
इसके अलावा, उपGovernor सचिवालय, कानून एवं न्याय विभाग और सतर्कता निदेशालय में भी अधिकारियों को डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है. Government का मानना है कि इन तैनातियों से फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी और प्रशासन और अधिक जवाबदेह बनेगा.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये प्रमोशन दिल्ली Government की कर्मचारियों के करियर को आगे बढ़ाने और उनकी सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. डीएसएस कैडर के ग्रेड-I अधिकारी लंबे समय से करियर में ठहराव का सामना कर रहे थे. ये प्रमोशन दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और कैडर पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत संभव हुए हैं.
उन्होंने कहा, “हमने यह सुनिश्चित किया है कि योग्य और अनुभवी अधिकारियों को उचित पहचान और प्रमोशन मिले. यह निर्णय न केवल अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और प्रभावी भी बनाएगा.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content