
नालंदा, 27 जुलाई . बिहार में डेयरी क्षेत्र को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कॉम्फेड और सुधा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया. इनमें 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दही-लस्सी प्लांट, एचपीसीएल के साथ साझेदारी में पेट्रोल पंप और कैफेटेरिया, 300 सुधा रिटेलर्स को डीप फ्रीजर का वितरण और आठ पशु सेवा वाहनों का लोकार्पण शामिल है.
इस अवसर पर डेयरी सेक्रेटरी कपिल अशोक ने कहा कि यह कॉम्फेड और सुधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने बताया कि Chief Minister द्वारा 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास किया गया है. साथ ही, एचपीसीएल के साथ हुए एमओयू के तहत सुधा के कैफेटेरिया और पेट्रोल पंप परियोजना की भी शुरुआत की गई है. कार्यक्रम के दौरान 300 सुधा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए गए, जिससे डेयरी उत्पादों के बेहतर संरक्षण और बिक्री में मदद मिलेगी. इसके अलावा आठ ‘एनिमल लिफ्टिंग एंड कैरिंग व्हीकल’ भी पशुपालकों की सुविधा के लिए समर्पित किए गए.
कपिल अशोक ने कहा कि Chief Minister ने डेयरी क्षेत्र की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक भी की. उन्होंने बताया कि राज्य में 2,500 से अधिक नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में पशुपालक डेयरी गतिविधियों से जुड़े हैं. पिछले वर्ष की तुलना में प्रतिदिन लगभग 3 लाख लीटर अतिरिक्त दूध का उत्पादन हो रहा है, जो डेयरी क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि का संकेत है. इस अतिरिक्त दूध के बेहतर प्रोसेसिंग और उपयोग को लेकर Chief Minister ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं.
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए डेयरी सेक्रेटरी ने कहा कि राज्य में बकरी पालकों के लिए ‘गोट फेडरेशन’ के गठन की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि फेडरेशन बनने के बाद बकरी के दूध का संग्रहण और प्रोसेसिंग भी सहकारी मॉडल के तहत सुधा के माध्यम से की जाएगी. ब्लॉक स्तर पर बकरी सहकारी समितियां पहले ही गठित की जा चुकी हैं और अब फेडरेशन बनने के बाद इस क्षेत्र में संगठित ढंग से दूध संकलन और प्रोसेसिंग का कार्य शुरू होगा, जिससे बकरी पालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.
कार्यक्रम में डीप फ्रीजर प्राप्त करने वाले सुधा विक्रेता विपिन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि वे पहले से ही सुधा के सभी उत्पाद बेच रहे हैं और अब डीप फ्रीजर मिलने से कारोबार को और विस्तार मिलेगा. Chief Minister का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीब और छोटे दुकानदारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा वे अधिक मात्रा में उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे.
वहीं, राजगीर से आए दुकानदार कुंदन कुमार ने कहा कि Chief Minister द्वारा रिटेलर्स को डीप फ्रीजर उपलब्ध कराना बेहद सराहनीय पहल है. अब सुधा के विभिन्न उत्पादों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलेगी और छोटे दुकानदारों के कारोबार को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने इस पहल के लिए Chief Minister के प्रति आभार व्यक्त किया.
–
Skip to content