नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी से मिले बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, एक दिन पहले तारिक रहमान से हुई थी मुलाकात

New Delhi, 11 अगस्त . बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Tuesday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. यह मुलाकात बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान से ढाका में हुई उनकी शिष्टाचार भेंट के एक दिन बाद हुई.

बांग्लादेश के भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Tuesday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की और भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी तथा लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को जनकेंद्रित दृष्टिकोण के साथ रचनात्मक तरीके से और मजबूत बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.”

Monday को तारिक रहमान से मुलाकात के दौरान उच्चायुक्त त्रिवेदी ने Prime Minister मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाई थीं. उन्होंने बांग्लादेश की Government और वहां के लोगों के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम करने की India की इच्छा भी व्यक्त की थी.

मुलाकात के बाद भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि दोनों नेताओं ने साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और जनकेंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की.

विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक दोनों देशों के बीच हालिया कूटनीतिक तनाव के बाद एक ‘सकारात्मक बदलाव’ का संकेत है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत से यह संकेत मिला है कि वे हाल के मतभेदों को पीछे छोड़कर व्यापक भारत-बांग्लादेश संबंधों को प्राथमिकता देना चाहते हैं.

बांग्लादेश के अखबार डेली सन की एक रिपोर्ट में कहा गया, “बांग्लादेश और India के रिश्तों में हालिया तनाव दोनों Governmentों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन इसे संकट में बदलने की जरूरत नहीं है. भौगोलिक स्थिति, इतिहास, व्यापार, नदियां, सुरक्षा और लोगों के बीच गहरे संबंध दोनों पड़ोसी देशों को ऐसे तरीके से जोड़ते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.”

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना के New Delhi में पत्रकारों को दिए गए हालिया संबोधन पर ढाका में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि, India के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि शेख हसीना की हालिया वर्चुअल मीडिया बातचीत में India Government की कोई भूमिका नहीं थी और Government कार्यक्रम के दौरान दिए गए किसी भी बयान, खासकर ढाका की वैध रूप से गठित Government से जुड़े बयानों का समर्थन नहीं करती.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पदभार संभालने के बाद से भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने भी संतुलित और संवाद आधारित रुख अपनाया है. उन्होंने द्विपक्षीय चुनौतियों को आपसी समझ के जरिए सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया है और भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उम्मीद जताई है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान को India आने का निमंत्रण दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद का एक और महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है, जिसमें सितंबर में New Delhi में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भी शामिल है.

एएमटी/एबीएम