
New Delhi, 13 जुलाई . New Delhi स्थित कनॉट प्लेस थाना Police ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और व्यापक तलाशी अभियान के बाद लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Police के अनुसार, आरोपी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था.
Police ने बताया कि आरोपी की पहचान शिव कुमार चौधरी (31) के रूप में हुई है. वह बिहार के मधुबनी जिले के लढ़ानिया थाना क्षेत्र स्थित पथराई पुरानी बाजार गांव का निवासी है. उसे 11 जुलाई को कनॉट प्लेस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में New Delhi रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी को अदालत ने 25 अप्रैल 2025 को घोषित अपराधी करार दिया था. यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379/411 और रेलवे अधिनियम की धारा 147/179 के तहत दर्ज किया गया था.
Police के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की गई. इस दौरान तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई. सटीक सूचना मिलने के बाद Police टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2017 में कमला मार्केट थाना क्षेत्र में मारपीट, गलत तरीके से रोकने और धमकी देने का मामला, वर्ष 2019 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला, वर्ष 2023 में चोरी और रेलवे अधिनियम से संबंधित मामला और वर्ष 2023 में डकैती (आईपीसी धारा 392) का मामला शामिल है.
यह अभियान कनॉट प्लेस थाना प्रभारी (एसएचओ) के नेतृत्व और एसीपी कनॉट प्लेस की समग्र निगरानी में चलाया गया. Police टीम में हेड constable रामपाल समोता और हेड constable नौरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही. New Delhi जिला Police ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content