
New Delhi, 12 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता Government ने गिग वर्कर्स और श्रमिकों के लिए एक लिए एक नई शुरुआत की है. सीएम रेखा गुप्ता ने खुद इसकी जानकारी social media पर शेयर की.
सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली Government द्वारा गिग वर्कर्स और श्रमिकों के लिए एक बड़ी पहल की गई है.
उन्होंने लिखा कि शहर में रेस्टिंग सेंटर और जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जिन्हें अटल कैंटीन से जोड़ा जाएगा. अब मेहनतकश लोगों को एक ही जगह पर सस्ता भोजन, आराम और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.
उन्होंने लिखा कि कई केंद्रों पर गिग वर्कर्स के लिए यूरिनल की भी व्यवस्था की जाएगी. डूसिब को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां ये सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू की जा सकें.
इससे पहले पश्चिम बंगाल के पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने टीएमसी Government पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की Government बनने के बाद भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल जाएंगे.
सीएम रेखा गुप्ता ने पुरसुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो किया. उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से बंगाल में इस बार कमल खिलने जा रहा है. बंगाल की जनता ममता दीदी और टीएमसी के गुंडों को इस बार बाहर का रास्ता दिखाएगी. भाजपा आएगी तो गुंडाराज खत्म होगा.
चुनाव को लेकर भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा आएगी तो महिलाओं को 3 हजार रुपए मिलेंगे. युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के 1 करोड़ अवसर सृजित होंगे.
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अराजकता झेल रहे बंगाल ने अब एक स्वर में परिवर्तन का संकल्प ले लिया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनते ही आयुष्मान India योजना को तत्काल लागू कर हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा और यहां वर्षों से लंबित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर सरकारी कर्मचारियों को उनका उचित अधिकार दिया जाएगा.
–
एमएस/
Skip to content