
New Delhi, 14 जून . दिल्ली Police की पूर्वी जिला टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन झपटमारी के एक मामले को मात्र दो दिन में सुलझा लिया है. न्यू अशोक नगर Police स्टेशन की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.
12 जून 2026 को वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट लिया था. पीड़ित की शिकायत पर न्यू अशोक नगर Police स्टेशन में First Information Report की गई. एसएचओ न्यू अशोक नगर की निगरानी और एसीपी कल्याणपुरी के मार्गदर्शन में हेड constable नितिन, अजीत, बॉबी और प्रदीप की टीम ने cctv फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया.
अपराध स्थल के आसपास के कैमरों से मिली फुटेज से मोटरसाइकिल का पता चला. Police ने मोटरसाइकिल के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका जीजा अर्जुन इसे चला रहा था. Police टीम तुरंत नोएडा के सेक्टर-168, गांव छपरौली पहुंची और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में अर्जुन ने अपने साथी शाहिद उर्फ अरमान का नाम बताया.
अर्जुन की निशानदेही पर शशि गार्डन, जवाहर मोहल्ला से शाहिद उर्फ अरमान को भी दबोच लिया गया. शाहिद उर्फ अरमान के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया. अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई.
शाहिद उर्फ अरमान (22) साल का है. Police के अनुसार, वह एक खतरनाक और आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले ही झपटमारी, लूट और हत्या के प्रयास के 12 मामले दर्ज हैं.
वहीं, दूसरा आरोपी अर्जुन (21) साल का है. वह उत्तर प्रदेश के नोएडा, सेक्टर-168, गांव छपरौली में रहता है. उसने 8वीं पास की है और कूरियर डिलीवरी बॉय का काम करता था. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. Police अब इनके अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है.
–
एससीएच/
Skip to content