
हाजीपुर, 27 जून . बिहार के वैशाली जिले में केले के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी. हमले में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके बेटे के भी घायल होने की सूचना है.
Police के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे की है. मृतक की पहचान इस्माइलपुर गांव निवासी अमोद राम (55) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केले के पेड़ काटने को लेकर परिवार के भीतर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी चंदन कुमार ने कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया.
हमले में अमोद राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए Patna मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. घटना में मृतक के बेटे के भी घायल होने की जानकारी मिली है. उनकी स्थिति के संबंध में Police की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.
घटना की सूचना मिलते ही Police अधीक्षक वैशाली स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित Police अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Police ने Saturday को कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह केले के पेड़ काटने को लेकर हुआ आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है. हालांकि, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा.
फिलहाल, Police ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Police का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. Police प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए Police बल तैनात है और पूरे क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है.
–
एमएनपी/डीसीएच
Skip to content