
New Delhi, 5 जून . नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल Friday को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर New Delhi पहुंचे. इस वर्ष पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली India यात्रा है.
India के विदेश मंत्रालय ने कहा कि खनाल की यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का उनकी पहली आधिकारिक India यात्रा पर हार्दिक स्वागत है. नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह यात्रा भारत-नेपाल की विशेष साझेदारी को और सशक्त करेगी.”
दौरे के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री Saturday को India के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने Friday को New Delhi में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि India और नेपाल के बीच विकास सहयोग, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, संपर्क परियोजनाओं और लोगों के बीच संबंधों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक एजेंडा है. दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि India नेपाल के साथ अपनी बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और जन-से-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार करेंगे.
नेपाल Government ने कहा कि यह यात्रा India और नेपाल के बीच नियमित उच्चस्तरीय संपर्कों का हिस्सा है और इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. विदेश मंत्री खनाल 7 जून को काठमांडू लौटेंगे.
नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच रेलवे, सड़क, हवाई संपर्क और लोगों के आवागमन को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. द्विपक्षीय वार्ता में संपर्क सुविधाओं के विस्तार को प्रमुख एजेंडा बनाया गया है.
हालांकि विदेश मंत्री खनाल अप्रैल में नौवां हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान मॉरीशस में एस. जयशंकर और अन्य क्षेत्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली आधिकारिक India यात्रा है.
यह दौरा रबी लामिछाने की हालिया India यात्रा के तुरंत बाद हो रहा है. लामिछाने ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात के बाद कहा था कि साझा सभ्यतागत विरासत, डिजिटल कॉरिडोर और निर्बाध संपर्क व्यवस्था के आधार पर India और नेपाल आपसी विश्वास तथा प्रगति पर आधारित नई साझेदारी विकसित कर सकते हैं.
उन्होंने एक्स पर कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए इन संभावनाओं को वास्तविकता में बदलने की दिशा में काम करने की इच्छुक है.
–
डीएससी
Skip to content