
Mumbai , 27 जुलाई . नेपाली सांसद संदीप राणा ने कहा कि India और नेपाल के बीच व्यापार का बहुत बड़ा स्कोप है. साझा संस्कृति, खुली सीमा और प्राकृतिक संसाधन व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं.
Monday को Mumbai में से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल India का एक बड़ा ट्रेड पार्टनर है. नेपाल बहुत सारी चीजें India से खरीदता है. एक अनुमान के मुताबिक, नेपाल India से बहुत अधिक सामानों की खरीदारी करता है. ये सामान हर क्षेत्र से संबंधित हैं. वहीं, नेपाल से कम ही चीजें यहां आती हैं, जैसे चाय, कुछ स्टील्स, कुछ ऑयल्स और ऐसी ही कुछ चीजें. लेकिन इसको और बढ़ाया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि अभी इसलिए बढ़ा सकते हैं क्योंकि हमारा खान-पान एक जैसा है. इसीलिए हमारे उत्पाद यहां India में बेचना आसान है. नेपाल की तुलना में India एक बहुत बड़ी जनसंख्या वाला देश है. यहां 140 करोड़ जनसंख्या है और हमारे यहां तीन करोड़ जनसंख्या है.
उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे यहां ऐसी चीजों का उत्पादन होता है, जो एकदम हिमालय की गोद में हैं. एकदम फ्रेश, एकदम ऑर्गेनिक, और ये बहुत ही स्वच्छ पानी से सिंचित होकर उगी हुई होती हैं. इसके साथ-साथ कई सारी चीजें हैं, जो दोनों देशों के विकास के लिए अच्छी हैं. ऐसा ट्रेड हम लोग कर सकते हैं.
सांसद राणा ने बताया कि अभी भी कई सारी चीजें, दैनिक उपभोग की चीजें, दोनों देशों में एक-दूसरे के यहां से आती हैं. सबसे बड़ी बात है कि दोनों का ओपन बॉर्डर है. कहीं भी हमारे या India के नागरिक आ जा सकते हैं. एकदम आसानी से आ-जा सकते हैं. ऐसी सुविधाओं के चलते दोनों देशों के बीच ट्रेड का बहुत बड़ा स्कोप है.
उन्होंने नेपाल के हालात पर चर्चा करते हुए बताया कि हमारे यहां Government बहुत अच्छे से काम कर रही है. हम लोग बहुत उत्साहित हैं. नेपाल और India दोनों देशों की मित्रता होने के कारण दोनों देश की Governmentें नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम कर रही हैं.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content