
New Delhi, 15 अगस्त . पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल ने भी India को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. नेपाल के पीएम कार्यालय ने संबंधों को मजबूत बनाने पर बल दिया तो बांग्लादेश ने India की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया.
नेपाल पीएमओ ने Prime Minister बालेंद्र शाह की शुभकामनाएं प्रेषित की. इसमें लिखा, “India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, Prime Minister Narendra Modi और India के लोगों और Government को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”
उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल और India के बीच गहरे ऐतिहासिक रिश्ते, दोनों ओर की जनता के बीच के नजदीकी रिश्ते और सहयोग आने वाले सालों में और सुदृढ़ होते रहेंगे.
वहीं, India में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन ने कई भाषाओं वाले स्वतंत्रता दिवस संदेश के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की. इन संदेशों में “दोस्ती, सद्भाव और खुशहाली” की थीम पर बल दिया गया.
एक्स पोस्ट में कहा, “बांग्लादेश India के सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता है. हम उन बहादुर लोगों को पूरी ईमानदारी से याद करते हैं जिन्होंने लंबे समय तक चले स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान दी.”
यह India और बांग्लादेश के बीच नए कूटनीतिक प्रयासों के संकेतों के बीच हुआ है.
इस बीच, बांग्लादेश में India का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए, ढाका में भारतीय हाई कमीशन ने हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाने पर जोर दिया, और भूटान में भारतीय दूतावास से ऐतिहासिक “सूर्यपथ तिरंगा” यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील की.
वहीं, थिंपू में मौजूद भारतीय दूतावास ने 15 अगस्त की सुबह एक्स पर ध्वजारोहण का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “सूर्य पथतिरंगा की इस यात्रा को जारी रखते हैं. अब ये काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की जिम्मेदारी है कि वो भारतीय तिरंगा लेकर चलें, और भारतीयों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करें.”
इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का खास तौर पर जश्न मनाया जा रहा है, साथ ही 2047 तक विकसित India बनाने में India के युवाओं की ऊर्जा, उम्मीदों और योगदान को भी दिखाया जा रहा है.
–
केआर/
Skip to content