
काठमांडू, 27 मई . नेपाल के Prime Minister बालेन शाह की प्रस्तावित India यात्रा को लेकर अनिश्चितता के बीच सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने जून के पहले सप्ताह में New Delhi का दौरा कर सकते हैं.
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, आरएसपी प्रमुख की India यात्रा की संभावना है, हालांकि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
आरएसपी के प्रवक्ता मनीष झा ने से कहा कि रबी लामिछाने जून के पहले सप्ताह में New Delhi जा सकते हैं. उन्होंने कहा, “अभी इस पर औपचारिक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी.”
पार्टी के कई नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे पर अभी संगठन के भीतर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी देश की यात्रा को स्वाभाविक Political प्रक्रिया माना जाना चाहिए.
‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लामिछाने की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात Prime Minister Narendra Modi, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, Union Minister नितिन गडकरी, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं से हो सकती है.
लामिछाने की प्रस्तावित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब नेपाल और India के संबंधों में हाल के सप्ताहों में कुछ तनाव देखने को मिला है.
नेपाल ने मई की शुरुआत में India और चीन को विरोध पत्र भेजा था. यह विरोध उस घोषणा को लेकर था जिसमें कहा गया था कि भारतीय श्रद्धालु विवादित लिपुलेख क्षेत्र के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे. नेपाल और India दोनों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों पर दावा करते हैं, हालांकि इन इलाकों पर फिलहाल India का प्रभावी नियंत्रण है.
इसके अलावा, नेपाल द्वारा India से आने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर सीमा शुल्क नियमों को सख्ती से लागू करने पर भी दोनों देशों के बीच असहजता बढ़ी. नेपाल Government का कहना था कि यह कदम तस्करी रोकने के लिए उठाया गया है. हालांकि नेपाल के Supreme Court के अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल इस नियम को लागू नहीं किया जा रहा है.
भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाली नेपाली चाय की हर खेप की अनिवार्य लैब जांच की शर्त ने भी नेपाल के चाय निर्यात को प्रभावित किया. बाद में India Government ने नियम में संशोधन करते हुए घरेलू खपत के लिए आने वाली चाय को इस जांच से छूट दे दी.
इसी बीच, 11 मई को भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की प्रस्तावित नेपाल यात्रा अचानक रद्द होने से भी दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गईं.
आरएसपी के केंद्रीय समिति सदस्य और सांसद प्रकाश चंद्र परियार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की प्रस्तावित India यात्रा को सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए, क्योंकि इससे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा का अवसर मिलेगा.
–
डीएससी
Skip to content