
Mumbai , 29 अप्रैल . Actress फातिमा सना शेख अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ ट्रेवलिंग का भी काफी शौक रखती हैं. Actress को जब भी फिल्मों की शूटिंग से समय मिलता है, तो वह बैग पैक कर सैर-सपाटे पर निकल जाती हैं. Wednesday को उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट की.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों से पता चलता है कि Actress वेकेशन पर अकेले नहीं गई थीं. तस्वीरों में फातिमा के साथ एक पालतू जानवर (बिजली) भी नजर आ रही है. फातिमा ने इस पोस्ट के जरिए ट्रिप को बिजली को समर्पित किया.
तस्वीरों में फातिमा अपनी दोस्त बिजली के साथ बोट राइड का आनंद लेती और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताती दिख रही हैं. फातिमा ने न केवल प्राकृतिक खूबसूरती बल्कि वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों की भी झलक पेश की, जिसमें वह रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं.
Actress ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि मानसिक शांति और प्रकृति और अपनों का साथ कितना जरूरी है. फातिमा ने लिखा, “मुझे खुश करना बहुत आसान है. बस मुझे या तो समंदर के किनारे ले जाओ या फिर पहाड़ों पर, मुझे इसके अलावा और कुछ नहीं चाहिए और यकीन मानिए, बिजली से बेहतर ट्रेवल पार्टनर मुझे कोई और मिल ही नहीं सकता.”
दंगल फेम Actress फातिमा सना शेख जल्द ही वेब सीरीज तीन कौवे में नजर आएंगी. इस सीरीज में वे दमदार एक्शन सीन करती दिखेंगी. इस सीरीज में बॉबी देओल, रोनित रॉय, फातिमा सना शेख, पवैल गुलाटी, ईशा तलवार, चांदनी बैन्ज, और फैसल मलिक जैसे दमदार कलाकार हैं. इसे रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित किया गया है.
सीरीज की कहानी एक पूर्व सीक्रेट एजेंट (सिद्धांत गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मृत मान लिया गया था, लेकिन वह सात साल बाद उस गद्दार को खोजने के लिए वापस आता है जिसने उसे फंसाया था.
मार्च 2026 में प्राइम वीडियो के इवेंट में इसका पहला लुक जारी किया गया था. हालांकि, मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट की जानकारी अभी नहीं दी है.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content