
Patna, 25 मई . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने Monday को से खास बातचीत में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने यूपी की राजनीति को लेकर तेज प्रताप यादव के हालिया बयान से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी.
यूपी की राजनीति को लेकर तेज प्रताप यादव के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है और इस पर किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने न Government बनाने में कोई योगदान दिया है और न ही उसे गिराने में, फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी क्या भूमिका है?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई बढ़ोतरी पर नीरज कुमार ने कहा कि India अभी पेट्रोलियम उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है और आयात पर निर्भर है. उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संकट को इसकी बड़ी वजह बताया. अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिसका असर उन देशों पर अधिक पड़ रहा है जो आयातित पेट्रोलियम पर निर्भर हैं.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर महंगाई पर भी पड़ेगा. India लगातार शांति और संवाद के जरिए वैश्विक संकट का समाधान निकालने की अपील कर रहा है. अमेरिकी President ने Prime Minister Narendra Modi की सराहना करते हुए India की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है. India महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए दुनिया में अमन और शांति स्थापित करने की बात कर रहा है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा Prime Minister मोदी की मालदीव नीति की तारीफ किए जाने पर भी नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर देश में हमेशा व्यापक सहमति रही है. इस पर कभी भी मतभेद या मनभेद नहीं होना चाहिए. शशि थरूर कांग्रेस में रहते हुए भी राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रहे हैं और यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है, जिसे राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने स्थापित किया था. उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी के लिए आईना है.
पश्चिम बंगाल Government के कथित होल्डिंग सेंटर फैसले और अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर नीरज कुमार ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ एक बड़ा संकट बन चुका है. उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच धर्म देखकर नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि यह देश धर्मशाला नहीं है. उन्होंने ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग से जुड़े मामलों में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस नेताओं से मुस्लिम मुद्दों को खुलकर उठाने की अपील पर नीरज कुमार ने कहा कि बिहार के मुसलमान यह अच्छी तरह जानते हैं कि किसकी नीयत साफ है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में भागलपुर दंगों के दौरान दंगाइयों को संरक्षण मिलता रहा, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में दंगाइयों पर कार्रवाई हुई और विस्थापितों को समय पर पेंशन और मुआवजा मिला.
वहीं, ममता बनर्जी द्वारा फाल्टा में भाजपा पर वोट लूटने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि आपका उम्मीदवार फरार हो गया, आप चुनाव हार गए और अब आरोप दूसरों पर लगा रहे हैं.
Union Minister पीयूष गोयल द्वारा राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश का आरोप लगाए जाने के मुद्दे पर नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता गैर-जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ईर्ष्या और द्वेष उनकी राजनीति की बुनियाद बन चुके हैं और वे नकारात्मक राजनीति का एजेंडा तय कर रहे हैं.
–
/एएस
Skip to content