न तो किसानों को फसल का उचित मुआवजा मिल पा रहा है और न ही खाद: उमंग सिंघार

Bhopal , 4 दिसंबर . Madhya Pradesh विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने किसानों को फसल का उचित मुआवजा न मिलने पर हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन कर गए. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस लगातार आक्रामक है और Government पर हमलावर है. इतना ही नहीं, जब भी मौका मिल रहा है, कांग्रेसी विधायक विधानसभा के अंदर और बाहर हंगामा करने से नहीं चूक रहे हैं.

कांग्रेस विधायकों ने Thursday को खाद और खराब हुई फसल के मुआवजे का मुद्दा उठाया. इस पर मंत्री की ओर से जो जवाब आया उससे कांग्रेस विधायक असंतुष्ट रहे, परिणामस्वरूप कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करते हुए विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया. कांग्रेस के विधायकों ने सदन से बाहर निकालने के बाद विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि Government न तो किसानों को मुआवजा दे पा रही है और न ही किसानों को खाद मिल रही है. लगातार राज्य Government गलत जानकारी दे रही है. किसान परेशान हैं और उन्हें अपनी मेहनत का वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि किसान सड़क पर हैं, तो वहीं Chief Minister किसानों को राहत देने के आंकड़े बता रहे हैं जो सच्चाई से काफी दूर हैं. यह न तो किसानों का कर्ज माफ कर पाए और न ही किसानों को दूसरे तरह की मदद कर पाए.

श्योपुर जिले से कांग्रेस के विधायक जंडेल सिंह ने किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया था. उनका आरोप है कि Chief Minister ने सदन में जो जानकारी दी है वह गलत है, क्योंकि किसानों के खाते में एक रुपया भी नहीं गया है. कांग्रेस लगातार Government पर हमले कर रही है और विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले हर रोज अनोखे तरह का प्रदर्शन कर रही है.

कांग्रेस विधायकों ने Thursday को भी राज्य Government पर गंभीर आरोप लगाए. दरअसल, वर्तमान में राज्य में किसानों की खराब हुई फसल के मुआवजे और खाद का मुद्दा छाया हुआ है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और रात-रात भर लाइन में लगे रहना पड़ता है, जबकि Government का दावा है कि राज्य में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है.

एसएनपी/डीकेपी