
Lucknow, 20 जून . उत्तर प्रदेश के हाथरस Police अधीक्षक ने जनपद हाथरस में Sunday को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त Police बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
Sunday को जनपद हाथरस के 4 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम आयोजित होनी है, जिनमें सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज हाथरस, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं.
Police अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्षतापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी-4, निरीक्षक-6, उप निरीक्षक/महिला उप निरीक्षक-15, हेड constable/constable-45, महिला हेड constable/महिला constable-25 व होम गार्ड/महिला होम गार्ड-28 Police कर्मियों की ड्यूटी लगाई है.
इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों पर फिक्स पिकेट ड्यूटी की व्यवस्था की गई है, जहां पर पर्याप्त Police बल लगाया गया है. पिकेट ड्यूटी के लिए लगाए कर्मचारी परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के उपरान्त आने जाने वाले विभिन्न परीक्षार्थियों व अभिभावकों को समुचित मार्गदर्शन देगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगे. साथ ही बताया गया कि समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, परीक्षा के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें.
इन सभी व्यवस्था को लेकर Police अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि Sunday को एनटीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम को लेकर जनपद हाथरस में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर उच्च स्तरीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का सुचारू रूप से संचालन होने के लिए करीब 200 Policeकर्मी को लगाया गया है. इसी के साथ सभी केंद्रों पर अन्य मायकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके अलावा सभी social media प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है.
–
डीके/
Skip to content