नीट-2026 पुनर्परीक्षा: 20 जून को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल, 25 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात

New Delhi, 19 जून . देश में 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा से पहले, परीक्षा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. इसी क्रमी में अधिकारी Saturday को देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन भी करेंगे.

मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर शाम तक चलेगी. देश भर में इस अभ्यास में 25 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों के भाग लेने की उम्मीद है.

सभी परीक्षा केंद्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंप दिए गए हैं. परीक्षा के दिन केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.

अधिकारियों के अनुसार, प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों की होगी. देशभर में 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की निगरानी cctv कैमरों और सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से की जाएगी.

cctv फुटेज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के लिए रियल टाइम मॉनिटिरिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अतिरिक्त, social media प्लेटफॉर्मों की निगरानी और परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए एक हाई लेवल मॉनिटिरिंग सेंटर स्थापित किया गया है.

परीक्षा को देखते हुए सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. जिला प्रशासन के अलावा, राज्य और केंद्र Government के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे.

21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए लगभग 22 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं.

देशव्यापी मॉक ड्रिल का उद्देश्य परीक्षा से पहले तैयारियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता का आकलन करना है.

एमएस/डीकेपी