मध्य नाइजीरिया में रात भर हुए हमले में लगभग 30 लोगों की मौत, स्थानीय मीडिया का दावा

अबुजा, 18 अगस्त . नाइजीरिया के मध्य राज्य प्लेटो में बंदूकधारियों के एक समूह ने रात में एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें लगभग 30 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने Tuesday को इसका दावा किया.

वैनगार्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब भारी हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने मंगू लोकल गवर्नमेंट एरिया के बिनपर समुदाय में घर-घर जाकर लोगों पर हमला किया. यह हमला Monday रात और Tuesday सुबह के बीच हुआ. अखबार ने हमले में बचे लोगों के हवाले से यह जानकारी दी.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीद डेनियल मूसा ने बताया, “बंदूकधारियों ने सो रहे लोगों के दरवाजे खोले और उनकी हत्या कर दी.”

एक अन्य निवासी जॉयस पामा ने फोन पर सिन्हुआ को बताया कि Tuesday सुबह दफनाने से पहले लगभग 30 शव बरामद किए गए थे.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमले के बाद कुछ निवासी लापता हैं, जबकि समुदाय के नेता लोगों की गिनती कर रहे हैं.

अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्लेटो राज्य नाइजीरिया के ‘मिडिल बेल्ट’ में स्थित है, जो देश के ज्यादातर मुस्लिम आबादी वाले उत्तर और ज्यादातर ईसाई आबादी वाले दक्षिण को जोड़ता है.

हाल के वर्षों में इस राज्य में बार-बार हिंसा हुई है, जिसमें अक्सर अलग-अलग समुदायों के बीच जमीन और संसाधनों को लेकर विवाद शामिल रहे हैं.

पिछले सप्ताह, नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य केब्बी में सुरक्षा बलों और संदिग्ध डकैतों के बीच हुई गोलीबारी में कुल 29 लोग मारे गए, जिनमें 10 Policeकर्मी और दो आम नागरिक शामिल थे.

केब्बी राज्य Police ने एक बयान में कहा कि Monday शाम पड़ोसी जमफारा राज्य से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों को राफिन मकुकु इलाके में सुरक्षा बलों ने रोका, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में 17 डकैत मारे गए.

बयान में कहा गया है कि कुछ बंदूकधारी गोली लगने के बावजूद घटनास्थल से भाग निकले, जिससे डकैतों के बीच मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बंदूकधारियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें भी बेकार हो गईं.

Police ने बताया कि गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए. उन्होंने मारे गए Policeकर्मियों को ‘बहादुर जवान’ बताया, जिन्होंने ‘राज्य के लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी.’

नाइजीरिया को कई तरह की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें आतंकवाद, अपहरण, डकैती, सशस्त्र उग्रवाद, छोटे और हल्के हथियारों का प्रसार और किसानों व पशुपालकों के बीच संघर्ष शामिल हैं.

एससीएच/डीकेपी